शिमला. हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली
बर्फबारी के चलते तापतान शून्य पर पहुंच गया है। शिमला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते क्षेत्र में सुबह-शाम लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
तापमान लुढ़क कर शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे कई पेयजल स्रोत व पेयजल येाजनाएं जमनी शुरू हो गई है। पेयजल योजनाओं के जम जाने के कारण लोगों को कई स्थानों पर पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए लोग
सर्दी का प्रकोप बढ़ जाने के कारण क्षेत्र में लोग दोहरे गर्म वस्त्र पहनने को विवश हो गए हैं। बारिश नहीं होने के बावजूद पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। गलियों व कस्बों में जहां दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं वहीं, कार्यालयों में हीटरों का इस्तेमाल शुरू हो गया है।
फोटो- सतनाम गिल
आगे की स्लाइड्स में देखें, बर्फबारी की फोटो...