शिमला। एक भयानक सड़क हादसे में करीब 12 लोगो की मौत हो गई। और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसा बस के एक बांध में गिर जाने से हुआ। आज सुबह हुए इस हादसे की वजह ड्राईवर द्वारा बस का नियन्त्रण खो देना बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार अब तक 12 लोगों की लाश बांध से बरामद हो चुकी है। और बाकी लोगों के लिए बांध में तलाशी अभियान जारी है। लगातार मिल रही लाशों से मृतकों की संख्या में इजाफा भी होने की संभावना है। घायलों को पास के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। सुबह पौने नौ बजे हुई बस दुर्घटना में अधिकतर लोग हिमाचल और उत्तराखंड के यात्री सवार थे। जो ऋषिकेश से बिलासपुर आ रहे थे।