पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसआईडीसी व जीआईसी के कर्मियों को 10 फीसदी डीए, जल्द होगा ऋण मामलों का निपटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। राज्य औद्योगिक विकास निगम, सामान्य उद्योग निगम के निदेशक मंडल, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम लिमिटेड आैर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उद्योग मंत्री ने निगम के कर्मचारियों को एक जनवरी, 2014 से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की।
बैठक में व्यापारिक घरानों के ऋण मामलों को एक मुश्त निपटारा करने को भी स्वीकृति प्रदान की। अग्निहोत्री ने कहा कि निगम को कार्यरत परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करें। नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए और अधिक भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। निवेशकों को अब राज्य औद्योगिक विकास निगम से औद्योगिक प्लॉट खरीदने पर धारा 118 के तहत स्वीकृति देने की आवश्यकता नहीं होगी।

वहीं जीआईसी कर्मचारियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया गया। निगम की निदेशक मंडल की बैठक में यह फैंसला लिया। बिलासपुर और कसुम्पटी में निगम द्वारा संचालित फर्नीचर फैक्टरियों में क्रमशः 39.32 लाख व 46.08 लाख की बिक्री दर्ज की गई। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम ने इस वित्त वर्ष के दौरान अगस्त, 2014 तक 794.99 लाख की बिक्री दर्ज की है। प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशकमंडल की बैठक में रूई, ऊन, रेशम व पॉली खादी पर गांधी जयंती के बाद उपभोक्ताओं को 20-25 प्रतिशत की विशेष छूट देने को स्वीकृति प्रदान की गई।