शिमला। पूरे हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही
बर्फबारी से प्रदेश बर्फ की सफेद चादर के नीचे ढंक गया है। दूधिया सफेद बर्फ का लुत्फ लेने बड़ी तादाद में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। इस समय शिमला अपने सुंदरतम रूप में हैं। जिस बर्फबारी के लिए शिमला को जाना जाता है उसी तर्ज पर यहां के मौसम में बदलाव आया है। शहर में रिज मैदान पर ताजा बर्फबारी के बाद कई सैलानी पहुंचे और मौसम का लुत्फ लिया।
ऊंचे इलाकों में अब भी बर्फबारी जारी
प्रदेश के ऊंचे इलाकों में शनिवार रात से रविवार तक बर्फबारी का क्रम जारी रहा। कुल्लू, शिमला, सिरमौर, चंबा, मंडी, किन्नौर और लाहौल स्पीति की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गईं। जिधर देखो धरती की काया सफेद ही नजर आई। इस सीजन की पहली बर्फबारी ने लोगों को खुशी से निहाल कर दिया।
आगे की स्लाइड में देखिए बर्फबारी को एंजोय करते सैलानियों की PHOTOS...
फोटो : सतनाम गिल