शिमला. हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली
बर्फबारी के चलते तापतान शून्य पर पहुंच गया है। शिमला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते क्षेत्र में सुबह-शाम लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
फसलों के लिए संजीवनी... लंबे अर्से के बाद बारिश और बर्फबारी सेब और रवि की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। बारिश न होने के कारण सेब के पौधे जहां वली एफीड और माइट की चपेट में आ गए थे। वहीं बारिश बर्फबारी के कारण पौधों को इनसे छुटकारा मिलेगा। ऊपरी शिमला में बर्फबारी सेब की अच्छी पैदावार के लिए लाभदायक मानी जा रही है। बागवानों ने बगीचों में जो खाद डाली है उसे अब बर्फबारी के कारण जमीन में घुलने के लिए प्रर्याप्त नमी मिल सकेगी।
शीत लहर की चपेट में घाटी... शनिवार को धौलाधार की पहाडियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से कांगड़ाघाटी ठंड की चपेट में आ गई है। शनिवार सुबह से ही धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई थी। जिससे ठंड बढ़ने से शनिवार को लोग घरों से बाहर निकले। पिछले कई दिनों से सूखी ठंड पड़ने के उपरांत हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों ने इस बारिश को गेहूं की खेती के लिए लाभदायक बताया।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS....