पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेडमिंटन के रोमांचक मुकाबले में अगले दौर में पहुंचे ठियोग-कोटशेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- शिमला में बुधवार को कोटशेरा कॉलेज में एचपीयू इंटर कॉलेज बेडमिंटन प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी।
शिमला। कोटशेरा कॉलेज में चल रही अंतर महाविद्यालय बेडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले काफी रोमांचक रहे। प्रतियोगिता में बुधवार को हुए मुकाबले में कोटशेरा और ठियोग कॉलेज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के दूसरे राउंड के मुकाबलों में हमीरपुर कॉलेज, सुंदरनगर, सोलन, सरकाघाट, ऊना, बंजार, मंडी, देहरी, जोगेंद्रनगर, कांगड़ा, पीजी कॉलेज शिमला, रामपुर, राजपुरा, ठियोग, सुजानपुर टिहरा, पांवटा साहिब, कोटशेरा, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, नालागढ़, सरस्वती नगर, कुल्लू, संजौली, बिलासपुर, घुमारवी, करसोग, चंबा, ढलियारा, बंगाणा, संस्कृत महाविद्यालय सोलन कॉलेज के बीच मैच हुए।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन ठियोग कॉलेज ने राजपुरा कॉलेज को 3-1 से हराया। कोटशेरा कॉलेज ने आईजीएमसी कॉलेज शिमला को 3-0 से पराजित किया। सुजानपुर कॉलेज ने पांवटा साहिब कॉलेज को 3-0 से हराया। नालागढ़ कॉलेज ने सरस्वती कॉलेज को 3-0 से हराया तो,वहीं सुंदरनगर कॉलेज ने कुल्लू कॉलेज को 3-1 से मात दी। घुमारवी कॉलेज ने करसोग कॉलेज को 3-2 से हराया। संजौली कॉलेज ने बिलासपुर को 3-0 से पराजित किया। ढलियारा कॉलेज ने चंबा कॉलेज को 3-1 से, बंगाणा कॉलेज ने संस्कृत कॉलेज सोलन को 3-0 से हराया। एसबी बढ़ोली कॉलेज ने सीमा कॉलेज को 3-1 से हराया। हमीरपुर ने जोगिंद्रनगर को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो...