ऊना। स्थानीय एसएसआरवीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल में रविवार को इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इसमें शिवा, लक्ष्मी, कृष्णा व दुर्गा हाउस में मैच करवाए गए। पहला मैच शिवा और लक्ष्मी हाउस में हुआ। जिसमें लक्ष्मी हाउस ने शिवा हाउस को 2-1 से हराया। दूसरा मैच कृष्णा व दुर्गा हाउस में हुआ, इसमें कृष्णा हाउस ने 2-0 से जीत दर्ज की।
फाइनल में भिडे़ लक्ष्मी व कृष्णा हाउस
फाइनल मुकाबला लक्ष्मी व कृष्णा हाऊस में खेल गया। इसमें लक्ष्मी हाउस के शुभम, जैकब, सुमित्रकांत, सुशांत, हरप्रीत, पंकज, संजीव, अभिषेक, नितिन, आरूष, अविनाश, कृष्णा हाऊस से अंतरिक्ष, तरनजीत, रमन, अभिषेक, अमरजोत, जयवीर, सचिन, रोहन, रमनीत, निखिल व नितीश ने अपनी-अपनी टीमों के लिए भाग लिया।
फाइनल में लक्ष्मी हाउस ने कृष्णा हाऊस को 2-1 से हरा कर विजेता खिताब अपने नाम किया। लक्ष्मी हास के शुभम व जैकब ने एक-एक गोल दागा। स्कूल के एमडी सोमेश शर्मा ने जीतने वाली टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं से शारीरिक विकास के साथ मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।
एसएसआरवीएम स्कूल में फुटबॉल मैच में भिड़ते खिलाड़ी।