पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक रात में 4 दुकानों में चोरी, नगदी पर किया हाथ साफ नहीं लगा कोई सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। शहर में चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों के शटर तोड़ कर नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। वारदात रविवार रात की है। चोरों ने नाभा शॉपिंग कांप्लेक्स में स्थित चार दुकानों के शटर ताेड़े हैं। पुलिस ने चारों दुकानों के मालिकों के शिकायत के बाद चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इनकी दुकानों में सेंध

नाभा कांप्लेक्स में रविवार की रात को अनिल शर्मा, आनंद नारंग, पीसी भाटिया आैर राजेश अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह आनंद नारंग को सुबह करीब 6.30 बजे पड़ोस के दुकानदार ने फोन पर बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। आनंद नांरग ने अपनी दुकान पर पहुंच कर देखा की चोरों ने शटर को बुरी तरह से तोड़ा था। अभी वह अपनी दुकान के भीतर भी नहीं गए कि तभी पड़ाेस की दुकानों के शटर टूटे होने की सूचना आ गई। अनिल शर्मा , पीसी भाटिया आैर राजेश भी अपनी अपनी दुकान में पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना बालूगंज पुलिस काे दी। चोरों ने आनद की दुकान से 32 हजार, राजेश की दुकान से 2000, पीसी भाटिया की दुकान से 1500 की नगदी चोरी की है। इसके अलावा अनिल की दुकान में चोरों ने तोड़ फोड की।

सवा 8 बजे पहुंची पुलिस
मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि पुलिस को घटना के कुछ ही देर के बाद सूचना दे दी थी। आनंद का कहना है कि वह पौने सात बजे के करीब अपनी दुकान पर पहुंचे थे, लोगों ने इससे पहले ही पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस की टीम घटना स्थल पर 8.15 बजे के करीब पहुंची है।
किसी से पूछताछ नहीं की
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद चारों दुकानदारों के बयान दर्ज किए और चल दी। आनद ने कहा कि पुलिस ने न तो दुकान के आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की और न ही किसी को थाने में बुलाया गया। आंनद, राजेश, अनिल अौर पीसी भाटिया ने कहा कि एक दुकान में चोरी करने के लिए चोरों ने कम से कम आधा घंटे करीब समय लगाया है। अगर पुलिस यहां गश्त कर रही थी तो उन्हें कोई आवाज क्यों नही आई। दुकानदारों ने पुलिस की पैट्रोलिंग पर सवालिया निशान लगाया है।
रविवार रात को चोराें ने नाभा शाॅपिंग कांप्लेक्स में चार दुकानों के शटर तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया।