पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशिमला। एचपी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में फिर हल्की झड़प हुई। इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं सोमवार को हुए खूनी संघर्ष को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल होने वाले छात्रों के खिलाफ प्रशासन ने आम जनता से भी शिकायत दर्ज करवाने का निवेदन किया है।
सोमवार को हुई झड़पों की विस्तृत जांच के लिए बनाई गई प्रो. सुरेश कुमार समिति ने कार्य आरंभ कर लिया और इस जांच समिति ने विश्वविद्यालय के आम छात्रों के अतिरिक्त छात्र संगठनों, कर्मचारियों और आम जनता से छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े से संबंधित शिकायतें मांगी हैं। शिकायतें डीन आफ स्टडीज के कार्यालय में 16 मई शाम 5 बजे तक दे सकते हैं।
इस संबंध में मंगलवार को कुलपति प्रो.एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि परिसर में किसी भी छात्र संगठन के कार्यकर्ता को शैक्षणिक माहौल बिगाडऩे नहीं दिया जाएगा और परिसर में शैक्षणिक माहौल बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उनका कहना है कि हिंसा में शामिल रहने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यूनिवर्सिटी में हिंसा के बाद माहौल शांतिपूर्ण है, अभी कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक ब्लॉक से लेकर समरहिल चौक तक सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं। हॉस्टल में भी देर रात सर्च अभियान जारी रहा। छात्र किसी भी साथी को गेस्ट के तौर पर ही नहीं रख पाएंगे।
अगली स्लाइड में पढ़िए कैंपस में बिना आईकार्ड के प्रवेश पर लगा बैन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.