पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ढाई घंटे के जाम से आमजन हुए परेशान, खराब यातायात व्यवस्था ने किया बेहाल.

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- लक्कड़ बाजार-संजौली रोड पर सोमवार को जाम में फंसे वाहन।
शिमला। शहर में आए दिन लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी सड़क के किनारे पर खड़ी गाड़ियों के कारण जाम तो कभी बस ट्रक खराब होने के कारण जाम। सोमवार को भी लक्कड़ बाजार से संजौली जाने वाले राेड पर अढ़ाई घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। यह जाम राड पर दो एक्सीडेंट के कारण लगा था। इसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों और से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को आईजीएमसी पहुंचने के लिए जाम लगने से लक्कड़ बाजार से पैदल ही आईजीएमसी जाना पड़ा। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश ने कहा कि राेड पर कारों की टक्कर होने के कारण यह दिक्कत पेश आई है। शहर में ऐसे जाम आम हैं।
आगे की स्लाइड में देखें औऱ फोटो...