पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'3 इडियट्स' के रणछोड़ दास चांचड़ के घर में लगी आग, देखिए तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला. शिमला के मालरोड स्थित अकाउंटेंट जनरल (एजी) ऑफिस का ऐतिहासिक भवन मंगलवार सुबह जलकर खाक हो गया। करीब साढ़े तीन बजे लगी आग से भवन के ऊपरी दो फ्लोर पूरी तरह जल गए। गॉर्टन कैसल के नाम से मशहूर 108 साल पुरानी इस बिल्डिंग को साल 2003 में नेशनल हैरिटेज बिल्डिंग में शामिल किया गया था। इस इमारत को सुपरहिट फिल्‍म 'थ्री इडियट्स' में दिखाया गया है। इसे फिल्म में रणछोड़ दास चांचड़ उर्फ रैंचो (आमिर खान) का शिमला स्थित मकान बताया गया है। हालांकि, इसे सिर्फ बाहर से ही फिल्माया गया है।

घर के अंदर की शूटिंग किसी और बिल्डिंग में हुई है। रैंचो को ढूंढ़ते हुए दो दोस्‍त (शरमन जोशी और आर. माधवन) यहां आते हैं। उन्हें पता चलता है रणछोड़ दास चांचड़ तो कोई और ही (जावेद जाफरी) है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पारंपरिक यूरोपीय वास्तुकला का नमूना है यह भवन...