पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ मार्क्सवादी कप्यूनिस्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर। मिनी सचिवालय के बाहर शनिवार को मार्क्सवादी कप्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी में बढ़ाई गई फीस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डीसी आॅफिस के गेट के बाहर नारेबाजी कर उन्होंने सरकार और यूनिवर्सिटी प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि महंगी शिक्षा देना सरकार के नुमाइदों की एक चाल है।

छात्रों के आंदोलन को कुचलने का अारोप

इस दौरान प्रदेश सचिव डाॅ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ाई गई फीसों को कम करवाने को प्रदेश सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही, लेकिन इसके खिलाफ शुरू स्टूडेंट्स आंदोलन को कुचलने का प्रयास जरुर शुरू कर दिया है। स्टूडेंट्स विरोधी ऐसे प्रयासों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। शीघ्र फीस वृद्वि पर कोई फैसला न लिया गया तो प्रदेश भर में कड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

बीच राह रोके छात्र
पार्टी के जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह ने कहा कि 26 सितंबर को शिमला में रखी रैली में जाने से स्टूडेंट्स काे बीच राह में रोका गया। हमीरपुर से गए लोगों को उखली के पास बसों से ओबर लोडिंग का वहाना बनाकर उतार दिया गया। वैच लगाने वालों से मारपीट की गई। यूनिवर्सिटी की लाइव्रेरी में ही स्टूडेंट्स को पीट दिया गया। सरकार स्टूडेंट्स पर ऐसे अत्याचार करके उनके आंदोलन को दवा नहीं सकती है। सीपीएम स्टूडेंट्स का साथ देगी।
फोटो- मार्क्सवादी पार्टी के बर्कर फीस बढ़ोतरी को लेकर मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी करते हुए।