पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Government Will Stop Buying Tea Plantations

चाय के बागानों की खरीद पर सरकार लगाएगी रोक : मुख्यमंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला । मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पालमपुर में चाय बागानों की अवैध खरीद व फरोख्त पर रोक लगाई जाएगी। परिवार के भीतर ही इसके विभाजन आैर स्थानांतरित करने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा राज्य में किसी भी तरह से चाय के बागानों को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश में कड़े कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में नियमों में हुई किसी भी प्रकार की अवहेलना की जांच होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को प्रदेश ऊर्जा निगम के कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत भूषण को लीज पर दी गई भूमि को वापस लेने के कांगड़ा जिला दंडाधिकारी के आदेश को न्यायसंगत बताया। पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल के दौरान प्रशांत भूषण को नोटिस जारी किया गया था। भूमि का उपयोग उस उद्देश्य के लिए नहीं किया गया, जिसके लिए इसका आबंटन किया गया था। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। अब उपायुक्त ने इस मामले की विस्तृत छानबीन करने के उपरान्त जमीन को वापस लेने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में अच्छा रूतबा रखने वाले प्रशांत भूषण इस तरह का व्यवहार एवं आधारहीन ब्यानबाजी कर रहे हैं। प्रशांत भूषण को पूर्व भाजपा सरकार के समय नोटिस जारी किया था। भाजपा के समय में इसकी कई बार सुनवाई हुईं है। उप-चुनावों के नतीजों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी लहर धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। अब लोगों ने मुद्दों के आधार पर वोट किया है। उन्होंने कहा कि उप-चुनाव भावनाओं के बजाए मुद्दों के आधार पर लड़े गए थे।
फोटो- वीरवार को पीटर आॅफ में पावर कारपोरेशन के कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व अन्य।