पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिमाचल/ जम्मू । जम्मू स्थित शिव खोड़ी में शिवभक्तों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इस पवित्र गुफा को लेकर यह मान्यता है कि यहां 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है और भष्मासुर से बचने के लिए भगवान शिव ने इसी गुफा में शरण ली थी। भगवान शिव द्वारा दिए गए वरदान का गलत प्रयोग कर भष्मासुर भगवान शिव को ही नष्ट करने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ा था। यहां शिवलिंग के ऊपर कामधेनु गाय की आकृति बनी नजर आती है। उनके थन से शिवलिंग पर जल की बूंदें लगातार गिरती रहती हैं और दिन-रात भगवान शिव का जलाभिषेक होता रहता है। इस गुफा को लेकर भक्तों में अपार श्रद्धा है और यहां हर साल हजारों भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
स्लाइड क्लिक कर जानें गुफा में कितना बड़ा शिवलिंग है स्थापित, कैस पता चला लोगों को इस पवित्र गुफा के बारे में, कहां से गिरता है दूधिया जल...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.