पांवटा साहिब। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के एक बेरहम शिक्षक ने 9वीं कक्षा की छात्रा की लात-घूंसों ने इतनी पिटाई कर दी कि छात्रा बेहोश हो गई। छात्रा को बेहोशी हालत में अस्पताल में दाखिल किया गया है। हालांकि डॉक्टर ने छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई है।
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर-9 देवीनगर की निवासी सुनैना पुत्री जोगेंद्र सिंह 9वीं कक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ती है। वीरवार को स्कूल में हिंदी का पीरियड चल रहा था। हिंदी का पीरियड शिक्षक राहुल ले रहे थे। इस बीच छात्रा अपनी सहेली छात्रा से बात करने लगी।
शिक्षक राहुल को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने छात्रा को खड़ा किया। उसे पहले तो थपड़ जड़े। इसके बाद उसने छात्रा के पेट में लात-घूंसे भी मारे। इससे छात्रा बेहोश हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराने के िलए लाया गया। छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा का मेडिकल करवाया जा रहा है। इस बारे में डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षक की बेहरमी से पिटाई के बाद अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा व साथ बैठी परिजन।