पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोफेसर के घर चोरी, तीन लाख का सामान उड़ाया

प्रोफेसर के घर चोरी, तीन लाख का सामान उड़ाया, पुलिस ने किया मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहड़ू। पीजी कॉलेज सीमा के प्रोफसर हरीश सांजटा के समाला स्थित आवास में चोरों ने सेंध लगाकर करीब तीन लाख का समान व गहने चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हरीश सांजटा ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया है कि शनिवार शाम को वे गांव गए थे लेकिन रविवार सुबह जब व अपने गांव से लौटे तो देखा घर का सारा समान बिखरा पड़ा था। घर से एलसीडी, लैपटाप, सोने की चेन, अंगूठी सहित करीब एक लाख का सामान गायब था। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि हिमुडा कॉलोनी एनएसी के क्षेत्र से बाहर है इसलिए यहां पर पुलिस की पैट्रोलिंग नहीं थी। उन्होंने बताय कि हिमुडा कॉलोनी में न तो चौकीदार तैनात था और न ही स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था है जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में अपनी छानबीन को पूरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ा रही है और हिमुडा प्रबंधन को कॉलोनी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की कहा है।