धर्मशाला : विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सोमवार को प्रदेश अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने तपोवन स्थित जोरवार सिंह स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उधर मंगलवार को इंटक ने विभिन्न संगठनों को लेेकर रैली करने का ऐलान कर रखा है।
नहीं किया जा रहा नियमित : अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जयसिंहपुरिया ने कहा कि सरकार ने चुनावों की बेला पर अनुबंध कर्मचारी महासंघ से पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन अनुबंधित कर्मचारी 7 से 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके है, उन्हें नियमित नहीं किया गया।
इन्ही सभी मागों को लेकर तपोवन में अनुबंध कर्मचारी संघ ने प्रदर्श किया। अनुबंंधित कर्मचारियों ने जोरावर सिंह स्टेडियम में अपनी मांगों के संबध में रैली आयोजित कर अपनी आवाज बुलंद की। देर शाम को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मांगों से संबधित ज्ञापन सौंपा।
(फोटो- तपोवन में अनुबंध कर्मचारी महासंघ विधानसभा के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।)