पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thousands Of People Enjoyed The Cirque Raised,

हजारों लोगों ने उठाया दंगल का लुत्फ, दिभर लगा रहा लोगों का मजमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग| चियोग पंचायत में पांरपरिक छींज मेले में हजारों कुश्ती प्रेमियों ने कई पड़ौसी राज्यों से आए नामी पहलवानों के दाव पेंचो का आनन्द लिया। तलाई गांव में बने कुदरती अखाड़े में हर साल अशौज में महीने में होने वाले इस दंगल मेले का आयोजन स्थानीय पंचायत की ओर से किया जाता है और इसमें शिमला जिला के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी कुश्ती देखने के लिए आते हैं। इस बार इस दंगल में दिल्ली,हरियाणा,पंजाब और हिमाचल के कई नामी पहलवानों ने भाग लिया इनमें कई प्रसिद्ध अखाड़ों के पहलवान भी शामिल थे। चियोग पंचायत की प्रधान उमा चंदेल के अनुसार इस प्राचीन दंगल मेले में इस साल भी हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मेले में कई संस्थाओं और व्यक्तियों ने सहयोग दिया।