(छोटा शिमला के लिए वाया संजौली रूट करने के कारण छोटा शिमला की ओर सामान सहित पैदल आती महिला।)
शिमला। हाईकोर्ट के पास सड़क धंसने के चलते लोगों को लगातार दूसरे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्रशासन की ओर से मार्ग को वन वे किया गया लेकिन यात्रियों को अब लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई जगह लंबा जाम लगा रहा। इसके कारण कई लोगों ने पैदल चलना ही मुनासिब समझा। संजौली, कसुम्पटी, पंथाघाटी, न्यू शिमला, मैहली, मल्याणा और छोटा शिमला आने वाले लोगों को वाया टूटीकंडी और लक्कड़ बाजार होकर जाना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को आ रही हैं।
शहर में जाम भी लगातार लग रहा है। टॉलैंड के पास मंगलवार को भी जाम लगा रहा, जिस कारण लाेग अपने गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचे। इस व्यवस्था से जहां हाईकोर्ट के समीप लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिली हैं, वहीं लोगों को इस रूट पर एक तरफ की ही बसें मिल पा रही हैं।
जेबें ढीली, ऑपरेट्स को फायदा
वन वे करने से यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। जिन यात्रियों ने हिमलैंड से संजौली जाना हैं, उन्हें पहले बसस्टैंड जाना पड़ रहा हैं। बसस्टैंड से वाया लक्कड़ बाजार ही बसें यात्रियों को मिल पा रही हैं। वहीं, निजी बसों को फायदा हो रहा है। निजी बस एक साथ चार से पांच रूट को कवर कर रही है। बसों को इस तरह से भेजा जा रहा है।
ओल्ड बस स्टैंड से जिस बस ने छोटा शिमला जाना है, वह विक्ट्री टनल होते हुए संजौली पहुंगी। वहां से वह छोटा शिमला होकर हाईकोर्ट के पास गिरे हुए डंगे से हाेकर गुजरी। यह बसें क्लॉक वाइज चल रही हैं। इस रूट पर कोई भी मिनी बस एंटी क्लॉक वाइज नहीं चल पाएगी।
इसी तरह न्यू शिमला, पंथाघाटी, विकासनगर, मल्याणा और कसुम्पटी के रूट वाली बसें पुराने बस स्टैंड से टूटीकंडी होते हुए अपने रूट पर पहुंच रही हैं, लेकिन वापस आते हुए यह टॉलैंड से हाईकोर्ट के पास गिरे हुए डंगे से हाेकर ओल्ड बस स्टैंड पहंुच रही हैं।
छोटे वाहनों को छूट
पुराने बस स्टैंड की ओर से छोटा शिमला की तरफ से जाने वाले छोटे वाहनों को हाईकोर्ट, ओक ओवर और छोटा शिमला से व्यवस्था की गई है। इसके बाद जिसे छोटा शिमला से कसुम्पटी जाना है, उन्हें सीएम रेजिडेंस से होकर जाने दिया जा रहा हैं। यहां से छोटे वाहन आ भी सकते हैं और जा भी सकते हैं। दोनों तरफ से छोटे वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा जिस वाहन को न्यू शिमला या खलीनी जाना है, उसे मरीना होटल से केएनएच से होकर जाने की व्यवस्था की गई हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें बीच में ही मोड़ रहे बसें