पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न हुई अल्ट्रासाउंड न सीटी स्कैन, भटकते रहे मरीज, दिनभर हुए परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाहन। जिला अस्पताल नाहन में मंगलवार को मरीजों को सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड सेवाएं नहीं मिल पाई। लिहाजा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दिनभर लोग डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। मगर शाम तक भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुए। नाहन अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट हैं। एक रेडियोलॉजिस्ट को पांवटा के लिए ट्रांसफर किया गया है जबकि दूसरा डॉक्टर छुट्टी पर है।
हालांकि कई दिन से अस्पताल में ऐसी ही अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। कई बार एक ही डॉक्टर अस्पताल में तैनात होता है। एक दिन में कई सारे अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन नहीं हो पाते। ऐसे में मरीजों को भी नई डेट दी जाती है। कई बार दी गई डेट के अनुसार भी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं।
जिला के कई दूरदराज क्षेत्रों के कई मरीज मंगलवार को नाहन पहुंचे। किराया भाड़ा खर्च करने के बाद भी मरीजों को सेवाएं न मिल पाना स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को दर्शा रहा है। ऐसे में कई मरीजों ने प्राइवेट क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ा। वहीं कई मरीज इलाज के बिना ही लौट गए। मंगलवार को सैनधार के भेनु, हरिपुरधार व संगड़ाह क्षेत्र के दो दर्जन के करीब मरीज यहां पहुंचे मगर सेवाएं नहीं मिली।
ददाहू के लिए भी यहीं से डॉक्टर

नाहन अस्पताल में तैनात दो रेडियोलॉजिस्ट में से हर बुधवार को एक डाक्टर सिविल अस्पताल ददाहू के लिए डेपुटेशन पर भेजा जाता है। मगर नाहन में एक रेडियोलॉजिस्ट के अंडर ट्रांसफर होने के बाद नाहन में एक ही डाक्टर शेष रहेगा। अब मुश्किल यह होगी कि एक रेडियोलॉजिस्ट नाहन में सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड करेगा। ददाहू में कैसे अल्ट्रासाउंड होंगे। बिना रेडियोलॉजिस्ट के लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
फोटो- नाहन अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टरों के इंतजार में बैठी महिलाएं।