पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच महीने में पी लिया 24 हजार रुपए का पानी, बिलों ने उड़ाए लोगों के होश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। नगर निगम की जल शाखा की ओर से जारी किए गए पानी के बिलों ने उपभोक्ताओं के होश उड़ा दिए हैं। जल शाखा की ओर से कुछ दिन पहले ही डिंगल एस्टेट में रहने वाले पीसी यादव को 24828 रुपए का बिल जारी किया है। समय पर बिल जमा न करने की हालत में उपभोक्ता को 27308 रुपए का बिल जमा करवाना होगा।

यह बिल 1 अप्रैल से 2014 से 31 अगस्त, 2014 तक के लिए जारी किया गया है। हैरानी की बात यह है कि जिस उपभोक्ता को यह पानी का बिल जारी किया गया है उसमें केवल चार लोग रहते हैं। ऐसे में चार लोगों को इतना भारी भरकम बिल आने से इन लोगों के होश उड़ गए हैं।

पहले 2 से 3 हजार के बीच में आता था बिल

डिंगल एस्टेट में रहने वाले हीरा लाल ने बताया कि इस बार निगम की जल शाखा की ओर से उन्हें 24828 रुपए का बिल जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि वह दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं और उनके लिए इतना सारा बिल चुकाना मुश्किल है। इतना भारी भरकम बिल के बारे में बताते हुए कहा कि इससे पहले उन्हें कभी 2 से 3 हजार से अधिक बिल नहीं आया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बार भी उतने ही पानी का उपयोग किया है, जितना की वे पहले भी करते आए थे।
फोटो- पानी के बिल काे दिखाता उपभोक्ता।