शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को भी
बर्फबारी हुई। मौसम के हिमपात ने राजधानी की
खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया। राजधानी में भारी हिमपात हुआ है। चारों तरफ सफेद चादर दिखाई दे रही है। ऊंचे इलाकों में भी यही स्थिति है।
मनाली में भी हुआ हिमपात
कुल्लू जिले का मनाली भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटा है। यहां मध्यम हिमपात हुआ। शिमला के व्यवसायिक केंद्र माल रोड, ऐतिहासिक रिज, यूएस क्लब व जाखू पहाड़ियों में हिमपात हुआ जबकि कुछ इलाकों में बारिश हुई। यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर किन्नौर जिले के काल्पा और चंबा जिले के डलहौजी में भी भारी हिमपात हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार लाहौल और स्पिती के ऊंचाई वाले इलाकों, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों में बुधवार की देर रात मध्यम से लेकर भारी हिमपात हुआ। उन्होंने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने की वजह से यहां और अधिक बारिश और हिमपात की संभावना है।
आगे की स्लाइड में देखिए बर्फबारी के बाद सफेद चादर में ढंके प्रदेश की PHOTOS...