पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shruti Hassan And Suresh Raina Relationship

क्‍या बिना शादी के हुई लिएंडर और रिया की बेटी? जोड़े के तलाक लेने की खबरों के बीच उठा यह सवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्‍ड ब्‍यूटी चित्रांगदा सिंह और ज्‍योति रंधावा की जोड़ी टूटने की खबरों के बीच टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और मॉडल रिया पिल्लई के तलाक की खबरें आ रही हैं। दोनों भले ही दुनिया की नजर में शादीशुदा हों लेकिन एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्र के हवाले से बताया है कि इन दोनों ने कभी शादी की ही नहीं थी। दोनों लिव इन रिलेशन में रहते आ रहे हैं और इसी रिश्‍ते के परिणामस्‍वरूप सात साल पहले पेस और रिया की बेटी भी हो गई।
इन दोनों की मुलाकात भी आर्ट ऑफ लिविंग क्लास में ही हुई थी और वहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं। रिया के जिंदगी में आने से पहले पेस अभिनेत्री महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे। जबकि रिया संजय दत्‍त की पहली पत्‍नी हैं। (कट्टरपंथियों को चाहिए संजय दत्‍त का सिर)
पूरी दुनिया अब तक यही जानती है कि पेस और रिया की शादी साल 2005 में बड़े गुपचुप ढ़ंग से हुई थी। इस शादी में चुनिंदा लोग ही शिरकत किए थे। फिलहाल दोनों अपनी बेटी के साथ अमेरिका में रहते हैं। दोनों में अनबन पिछले साल से चली आ रही है। लिएंडर रिया के शाही अंदाज़ और खर्चीले एटिट्यूड से परेशान आ गए हैं।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दोनों में आपस में बात करके तलाक लेने का फैसला किया है। इनके दोस्तों को पूरा विश्वास है कि कम-से-कम अपनी बेटी की खातिर, ये ऐसा कदम नहीं उठाएंगे। लिएंडर ने फिल्म 'राजधानी एक्‍सप्रेस' के साथ बॉलीवुड में नाकामयाब डेब्यू किया था।
संबंधित खबरें

14 तस्‍वीरों में देखें, साउथ अफ्रीका में काफी विवादित रही एनआरआई की शादी

हवाई जहाज से बुलाई बारात और उतार दी सेना के एयर बेस पर

दुल्‍हन को 30 किमी दूर ससुराल लाने के लिए विधायक ने मंगवाया हेलीकॉप्‍टर

ब्राजील की मॉडल से सेक्‍स करने पर विवाद में घिरे रोनाल्‍डो

आज की खास खबरें