नई दिल्ली में गुरुवार को ऑडी इंडिया की नई ए3 केब्रिओलेट कार लॉन्च की कंपनी के इंडिया हेड
जोए किंग ने। इस कॉम्पैक्ट लग्ज़री कार की कीमत 44.75 लाख रुपए (एक्स शोरूम नई दिल्ली)
है। किंग के अनुसार कंपनी अगले साल भारत में दस नए मॉडल्स लॉन्च करेगी। अभी
कंपनी यहां 17 मॉडल्स बेच रही है। यह इंडिया में तीसरा केब्रिओलेट मॉडल है। इससे पहले पॉर्श
बॉक्सटर और मिनी कूपर लॉन्च हुई थी।
ऑडी ए3 केब्रिओलेट की खूबियां:
- फोर सीटर
- 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन। यह ए3 सेडान वाला है। इसके इंजन में 180PS/250Nm की मोटर लगी
हुई है।
- 242 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड
- इसका कार टॉप हटा भी सकते हैं और इसे दोबारा लगाने में मात्र 18 सेकंड्स लगेंगे, तब भी जब गाड़ी की स्पीड 50 Kmph हो।
- इसमें ट्विन-क्लच हैं।
- इस स्टाइलिश कार का दीदार जनता ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में किया था। सॉफ्ट टॉप वाले फैब्रिक रूफ वाली यह लग्ज़री कार पेट्रोल इंजन में अवेलेबल होगी।
- इसका गियरबॉक्स भी ऑटोमैटिक है। इसमें डेटाइम के लिए LED लाइट्स भी लगी हुई हैं।
- इसकी फ्रंट सीट्स बटन दबाकर एडजस्ट हो जाती हैं।
- इसमें 7 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी लगा हुआ है और टच पैड भी है। इसमें ड्यूल कंट्रोल क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी है।
दिलचस्प बात है कि ऑडी ए3 केब्रिओलेट की बुकिंग इंडिया में शुरू हो चुकी है।
आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और इस लग्ज़री कार की हर एंगल से तस्वीरें देखें।