हम टैक सैवी एज में रहते हैं। यानी हमारे चारों तरफ अडवांस्ड टेक्नोलॉजी है, जो दिन-ब-दिन हर क्षेत्र में बढ़ती ही जा रही है। सिर्फ यही नहीं, अब तो जनरेशन भी स्मार्ट होती जा रही है। दिलचस्प बात है कि टेक्नोलॉजी में चेंजेस हमने खुद देखे हैं और इस पॉज़िटिव बदलाव को खश होकर स्वीकार भी करते हैं। अब तो लैपटॉप्स, स्मार्फोन्स और इंटरनेट हमारी ज़िंदगियों का अहम हिस्सा बन गए हैं। इनके बिना लाइफ जैसे अधूरी सी लगती है। सुबह-सुबह उठते ही, सबसे पहले हम
ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे snapdeal पर क्या सेल चल रही है, ये चेक करते हैं, क्योंकि आज सब बजट शॉपिंग में विश्वास रखते हैं।
फोन में ही बड़ी आसानी से यह साइट खुल जाती है। कई लोगों को गैजेट्स, टेक्नोलॉजी बहुत पसंद आती है। वो इनके बिना बिल्कुल नहीं रह पाते। smartphone ऐप्स, गेम्स, मल्टीपल मैसेजिंग ऐप्स उन्हें बेहद लुभावने लगते हैं। इन smartphones के बीच भी कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है, लेकिन मार्केट में कई यूज़र-फ्रेंडली और पॉकेट-फ्रेंडली फोन्स हैं। इन्हें आप आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं। बस सवाल यही उठता है कि इतने फोन्स के बीच, कौन-सा बजट smartphone लेना बेस्ट होगा।
आज हम आपको इन फोन्स की फीचर्स लिस्ट और प्राइस लिस्ट बता रहे हैं, जिनसे आपको मदद मिलेगी।
smartphone खरीदते वक्त, आप इन फीचर्स पर ज़रूर नज़र रखें:
1- Touch
आज के ज़माने में सभी टच फोन पसंद करते हैं। इसलिए, आपके लिए भी यह फीचर ज़रूरी होना चाहिए।
2- Business Friendly
अगर आपका बिज़नेस में ज़्यादा इंटरेस्ट रहता है और ई-मेल्स के बिना काम नहीं चलता, तो आपको ऐसा फोन लेना चाहिए जो बिज़नेस फ्रेंडली हो और उसमें ये सारे फीचर्स हों, जैसे ई-मेल, google स्प्रेड शीट्स आदि।
3- CPU/GPU-RAM-Processor
CPU/GPU से पता चलता है कि आपका फोन कितनी तेज़ी से काम करता है और तस्वीरें कितनी साफ दिखेंगी। RAM जितना ज़्यादा होगा, फोन उतनी तेज़ी से काम करेगा।
4- Memory-Internal/External
ये फीचर भी आपकी ज़रूरत के हिसाब से होता है। वैसे तो फोन्स में इन-बिल्ट ऐप्स को स्टोर करने के लिए मेमोरी होती है, लेकिन अगर आपको ज़्यादा म्यूज़िक, गेम्स और ऐप्स का शौक है, तो कई फोन्स में एक्सटर्नल मेमोरी की भी सुविधा होती है।
5- Music/FM Radio
कई लोग म्यूज़िक और एफएम के बिना नहीं रह सकते। इसलिए अपनी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुी फोन का चुनाव करें।
ये हैं वो 5 ज़रूरी फीचर्स जो आज की लाइफ में सभी के पास होने चाहिए।
1- Screen Display
ज़्यादा से ज़्यादा smartphones में TFT डिस्प्ले होता है। TFT LCD स्क्रीन हमेशा बेहतर इमेज क्वालिटी प्रदान करती है।
2- Camera
न्यू-जनरेशन वाले फोन्स में कैमरा 2एमपी से लेकर 8एमपी होता है। जितने पिक्सल्स होंगे यानी जितना ज़्यादा एमपी, इमेज की क्वालिटी भी उतनी बेहतर होगी। इसके अलावा, ज़ूम क्वालिटी और इमेज कैप्चर क्वालिटी भी ज़रूर परख लें।
3- Social networking
आपके फोन में फेसबक, twitter, स्नैपचैट और वॉ़ट्सऐप जैसे सोशल नेटवर्किंग ऐप्स भी होने चाहिए, क्योंकि इनके बिना सोशल लाइफ अधूरी लगती है।
4- Battery life
हमारा फोन कई काम करता है, जैस ईमेल्स, मैसेज आदि। इसके मल्टी-टास्किंग होने के कारण, आपके फोन की बैटरी लाइफ भी बहुत ज़रूरी है। वैसे तो फोन्स 6-7 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, लेकिन फोन की बैटरी कितनी चलेगी, ये आपके यूसेज पर भी डिपेंड करता है।
5- Operating System
ऑपरेटिंग सिस्टम्स में 3 बड़े ऑप्शन्स होते हैं- iOS, एंड्रॉइड और विंडोज़। लगभग 70 प्रतिशत smartphones में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होता है।
Price Range:
1000- 5000 रुपए:
फीचर्स-
रैम- 256एमबी
प्रोसेसर- 1gHz (अप्टू)
इसमें CPU/GPU नहीं होता, लेकिन जावा चिप है
एंड्रॉइड वर्ज़न 2.3.5 (जिंजरब्रेड)
एक्सटर्नल मेमोरी- 16 जीबी
इंटरनेट- 2G
ऑप्शन्स: Nokia एक्स ड्युल सिम, कार्बन टाइटेनियम एस2 प्लस, माइक्रोमैक्स ए26
5000- 10,000 रुपए
फीचर्स-
वाई-फाई
2G-3G उपलब्ध
प्रोसेसर- 1.3 क्वाडकोर
रैम- 1 GB
कैमरा- 5एमपी
यूएसबी कनेक्टिविटी
बड़ा स्क्रीन साइज़- (3.5-5 इंच की रेंज में)
ऑप्शन्स: एमएस लुमिया 535, एचटीसी डिज़ायर 516, माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस हॉटनॉट ए99
10,000- 15,000 रुपए:
फीचर्स-
रैम- 1GB
लेटेस्ट OS वर्ज़न
प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा
LED फ्लैश
इंटरनल मेमोरी- 8GB
एक्सपेंडेबल मेमोरी- 64 GB
स्क्रीन साइज़- 5 इंच
ऑप्शन्स: sony एक्सपीरिया ई3, samsung गैलेक्सी एस4 मिनी, माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो, एचटीसी डिज़ायर 616
15,000- 20,000 रुपए:
फीचर्स-
स्क्रीन साइज़- 5.2 इंच
TFT स्क्रीन
FM रेडियो
बिज़नेस फ्रेंडली फीचर
प्राइमरी कैमरा- 8एमपी
सेकेंडरी कैमरा- 5एमपी
ऑप्शन्स: apple आईफोन 4एस, samsung गैलेक्सी ग्रैंड 2, blackberry Z10, Asus ज़ेनफोन 6, nokia लुमिया 1320