पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Now Buy Jolla Smartphone Exclusive On Snapdeal

snapdeal पर जोला स्मार्टफोन EXCLUSIVELY अवेलेबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिनलैंड की फोन कंपनी जोला ने सेलफिश फोन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला पहला फोन भारतीय बाजार में पेश किया है और इंडिया की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट snapdeal पर एक्सक्लुसिवली अवेलेबल है। जिन लोगों को जोला स्मार्टफोन के बारे में नहीं पता है उनको बता दें कि ये फोन सेलफिश ओएस पर काम करता है। जोला फोन में रिप्लेसेबल बैक कवर दिया गया है। स्नैपडील पर यह फोन फिलहाल सफेद रंग में मिल रहा है और जल्द ही यह रेड, ब्लैक और ऐलो (ALOE) कलर्स में उपलब्ध होगा।
क्या अलग है सेलफिश ओएस में-

एक और दिलचस्प बात इंटरफेस के बारे में है कि सभी एप्लीकेशन सिंगल स्क्रीन पर काम करते हैं। इससे बार-बार खोलने या बंद करने की जरूरत नहीं। इस हैंडसेट के जरिए Yandex, Aptoide या अन्य Android मार्केट से डाउनलोड या इन्स्टॉल किए जा सकते हैं।
लुक के अलावा जो खास बात इस फोन में देखी जा सकती है, वो है सिंगल विंडो यूज। एक ही होम विंडो को स्क्रॉल करते हुए ऐप्स, प्ले स्टोर,रीसेंट ऐप्स सभी कुछ एक्सेस किया जा सकता है। ये ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड से कुछ अलग लगेगा।

जोला का सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम वाला फोन यूजर्स के नैविगेशन के लिए काफी सहूलियत वाला साबित हो सकता है।इस ऑपरेटिंग सिस्टम में नैविगेशन पूरी तरह से गेस्चर बेस्ड है। फोन पर डबल टैप करके उसे अनलॉक किया जा सकता है। तीन अलग-अलग स्क्रीन पैनल्स के बीच नैविगेशन काफी आसान है।
फीचर्स-

* 4.50 इंच की स्क्रीन
* 450x960 पिक्सल का रेजोल्यूशन
* 1.4 GHz का डुअल कोर प्रोसेसर
* 1 GB रैम
* 16 GB इंटरनल मेमोरी
* 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
* LED फ्लैश
* 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम
* 2100 mAh की बैटरी