(फोटो, लेफ्ट से- राहुल महाजन और डिंपी)
हाल ही में
बिग बॉस हाउस में राहुल महाजन भी पहुंचे। डिंपी और राहुल की नज़रें टकराईं, लेकिन
दोनों में कोई ख़ास रिएक्शन नहीं दिखा। जब पार्टी ओवर हुई और राहुल को हाउस से बाहर जाना
था, तब डिंपी की आंखें नम हो गईं और राहुल उन्हें घर में स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह देकर चले गए।
आपको बता दें कि मई 2014 में ही दोनों ने डिवोर्स फाइल किया है। दोनों की शादी साल 2010 में
बड़े ही धूम धाम से पूरी दुनिया के सामने रिएलिटी शो में हुई थी, लेकिन शादी के चार महीने में
ही डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा के इंज़ाम लगाए। वैसे खबरें तो ये भी हैं डिंपी दुबई बेस्ड एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के ओनर को पसंद करती हैं।
इससे पहले राहुल और डिंपी टीवी पर एक साथ नच बलिए 5 में दिखे थे। अब दोनों ने डिवोर्स फाइल किया हुआ है, लेकिन जब हाल ही के एपिसोड में डायंड्रा ने राहुल को किस किया, तो डिंपी से देखा नहीं गया। बाद में अली ने भी डिंपी से कहा कि उन्हें लगता है कि अभी भी दोनों में कुछ बाकी है।
ये हैं डिंपी और राहुल की वो तस्वीरें जिसमें दोनों में काफी प्यार दिख रहा है। आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और देखिए।