Google का क्रोमकास्ट डिवाइस भारतीय मार्केट में लॉन्च हो चुका है और अब यह इंडिया की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट
snapdeal पर एक्सक्लुसिवली उपलब्ध है। 2999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया ये डिवाइस अब आप snapdeal के ज़रिए खरीद सकते हैं। इसे GOSF 2014 फेस्ट का हिस्सा बनाया गया है। इस डिवाइस की लॉन्चिंग के लिए ने Google से करार किया था। कंपनी की तरफ से 60GB ब्राडबैंड डाटा (3 महीने तक हर महीने 20 GB डाटा) हर नए क्रोमकास्ट यूजर को दिया जाएगा।
snapdeal लिस्टिंग के अनुसार गूगल क्रोमकास्ट को काम करने के लिए कम से कम 2Mbps की इंटरनेट स्पीड चाहिए। क्रोमकास्ट की खूबी ये है कि इस डिवाइस की मदद से नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और बाकी इंटनरेट से जुड़ी सर्विसेस को टीवी पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्मार्ट टीवी के HDMI पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकता है।
इरोज कंपनी की सर्विसेज गूगल क्रोमकास्ट के नए यूजर्स को दो महीने तक फ्री दी जाएंगी। एयपटेल का नया कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को एक्टिवेशन चार्ज में 1000 रुपए तक की छूट दी जाएगी।
गूगल क्रोमकास्ट को फोन, टीवी या लैपटॉप से कनेक्ट किया जा सकता है। फिर फोन का कंटेंट टीवी तक आसानी से पहुंच जाएगा। कॉपीराइट के कारण लोकल कंटेंट नहीं दिखाया जाएगा। क्रोमकास्ट नेक्सस फोन्स और दूसरे हाई-एंड फोन्स को भी सपोर्ट करता है।
Features:
- अपने फोन से आप Apps को टीवी पर खोल सकते हैं
- यह wifi के साथ कनेक्ट होता है
- क्रोमकास्ट को अपने HDTV में प्लग करें