इंडिया की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट
snapdeal पर
HTC Re camera पर चल रहा है एक्सक्लुसिव ऑफर। इस साइट पर रजिस्टर करके आप यह कैमरा सिर्फ 9990 रुपए में खरीद सकते हैं। HTC का ये कैमरा अस्थमा इन्हेलर पाइप की तरह दिखता है। इसका नाम RE है। ये एक्शन कैमरा वाटर राफ्टिंग, बंजी जम्पिंग और अन्य लोकप्रिय एक्शन स्पोर्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ये क्विक शॉट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
HTC RE एक्शन-
HTC के इस छोटे डिवाइस का डायमेंशन 96.7 x 26.5mm का है। इसके अलावा, 65 ग्राम वजन के साथ ये काफी हल्का और पोर्टेबल है, जिसे जेब में रखा जा सकता है। ये 16 मेगापिक्सल कैमरा पावर देता है। फुलएचडी वीडियो रिकॉर्डिंग 30 फ्रेम्स प्रति सेकंड की दर से की जा सकती
है। इसके अलावा, 4X स्लो मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग 720 पिक्सल प्रति सेकंड की दर से होगी। कैमरे में 1/2.3 इंच के CMOS सेंसर के साथ डिवाइस में 146 डिग्री का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस डिवाइस में सिर्फ दो बटन हैं। एक शटर बटन जो एक बार प्रेस करने पर फोटो क्लिक करता है और कुछ सेकंड ज्यादा प्रेस करने पर ये वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है। इसके अलावा, एक स्लो मोशन कैप्चर बटन है। खास बात ये है कि इस डिवाइस में कोई भी पावर बटन नहीं है। इसका मतलब ये डिवाइस हमेशा ऑन रहेगा और फोटो क्लिक करेगा।
सेंसर एक्टिवेट होते ही खींचेगा फोटो-
इस डिवाइस में सेंसर लगे हुए हैं जो सिर्फ टच करने पर ही एक्टिवेट होंगे। इसका मतलब अगर ये आपकी जेब में रखा हुआ है तो कोई फोटो क्लिक नहीं होगी। ये कैमरा 8GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है और 128 GB तक कार्ड की मदद से मेमोरी बढ़ाने की सुविधा है। इस कैमरे में एक माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा, एक क्वार्टर इंच का ट्राइपॉड भी दिया गया है। ये ग्लॉसी फिनिश वाला कैमरा हांथ से थोड़ा स्लिप कर सकता है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 4.3 और ios 7 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है।