पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • What Makes Google's Android One The Best Smartphone For Masses

Snapdeal पर गूगल एंड्रॉइड वन के स्मार्टफोन्स हैं सभी को पसंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गूगल ने सस्ते स्मार्टफोन्‍स की सीरीज एंड्रॉइड वन पेश की है। फिलहाल यह सीरीज़ माइक्रोमैक्स के कैनवास A1, कार्बन के स्पार्कल V और स्पाइस के mi 498 नाम के फोन्‍स में ही उपलब्ध है। इनमें सबसे सस्ते फोन की कीमत 5,999 रुपए है। सभी फोन्स में हार्डवेयर, स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर एक जैसा है। इनमें अंतर सिर्फ कंपनी का है।
बता दें कि एंड्रॉइड वन गूगल का एक खास प्रोग्राम है, जिसके तहत गूगल की सर्विसेस को कम कीमत पर बढ़िया हार्डवेयर के साथ विकासशील देशों के यूजर्स तक पहुंचाए जाने की योजना है। इन फोन्‍स की बिक्री snapdeal पर ऑनलाइन हो रही है।
क्या है खास-
* गूगल की तरफ से मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स।
* स्‍मार्टफोन्‍स में सभी गूगल ऐप्स होंगे मौजूद।
* सभी एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स में होगा क्वाड-कोर प्रोसेसर।
* गूगल कई नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ मिलकर यूजर्स को सस्ते डाटा पैक्स उपलब्ध कराएगा।
कीमत- 5,999 रुपए
कार्बन के इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच की स्क्रीन के साथ 480*854 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है।
1 GB रैम के साथ इस फोन में 4 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। कार्ड की मदद से इस फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट स्नैपर है।
कनेक्टिविटी के मामले में वाई-फाई, ब्लूटूथ, USB कनेक्टिविटी और FM रेडियो की सुविधा दी गई है। 113x66x10.4 mm बॉडी साइज का ये फोन जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, ई-कम्पास और गायरो सेंसर के साथ आता है। इस फोन में एंड्रॉइड 4.4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
Spice Mi 498 Android One Dream
कीमत- 6,299 रुपए
फीचर्स के मामले में ये फोन काफी कुछ कार्बन जैसा है। सॉफ्टवेयर फीचर्स तीनों स्मार्टफोन में एक जैसे ही हैं। 4.5 इंच की स्क्रीन के साथ डिस्प्ले रेजोल्यूशन 854*480 पिक्सल का है। 1 GB रैम और 1.3 GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में माली 400 GPU भी है।
4 GB इंटरनल मेमोरी के साथ इस फोन की मेमोरी को 32 GB तक कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कैमरा से फुल एचडी वीडियो शूट किए जा सकते हैं। ये डुअल सिम हैंडसेट 3G सुविधा भी देता है। इसमें 1700 mAh की बैटरी दी गई है।
Micromax Canvas A1
कीमत- 6,499 रुपए
4.5 इंच की स्क्रीन के साथ इस फोन में भी वही स्पेसिफिकेशन दी गई हैं जो पहले के दोनों स्मार्टफोन्स में हैं।
5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। FM रेडियो के अलावा, वो सभी कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं जो पहले के फोन में दिए गए हैं।