रजनीकांत के कारनामों के जोक्स तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन इस बार हम आपके लिए रजनीकांत के कारनामों की बिल्कुल नई सीरीज लेकर आए हैं।
तो इन्हें पढ़िए और खुद जान जाइए कि आखिर रजनीकांत इतने महान क्यों हैं...
1- रजनीकांत ने एक बार पाकिस्तान में एक टेरिरिस्ट को अपने मोबाइल ब्ल्यूटूथ से मार डाला था।
2- रजनीकांत की पल्स रेक्टर स्केल में मापी जाती है।
3- रूपए का नया सिंबल कुछ और नहीं बल्कि रजनीकांत का सिग्नेचर है।
4- जब भगवान ने पहली बार रोबोट देखा था तो उनकी जुबान से निकला था - 'ओह माइ रजनीकांत...'।
5- रजनीकांत के घर में मैडम तुसाद का एक वैक्स स्टेचू रखा गया है।
6- बूस्ट की सीक्रेट एनर्जी का राज रजनीकांत हैं और कॉम्पलैन एक रजनीकांत ब्वाय है।
7- एक बार रजनीकांत ने 100 मीटर रेस में भाग लिया और आइंसटाइन बेहोश हो गए। क्योंकि रेस में लाइट (प्रकाश) सेकेंड नंबर पर आई थी।
8- इनटेल के नए विज्ञापन की टैगलाइन है- 'रजनीकांत इनसाइड'।
9- जब एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने पहली बार फोन बनाकर उसका इस्तेमाल किया तो उन्होंने देखा कि उसमें पहले से
रजनीकांत की दो मिस कॉल थीं।
10- एक बार एक ई-मेल मुंबई से पूने भेजा गया था लेकिन रजनीकांत ने उसे लोनावाला में ही रोक लिया था।
11- रजनीकांत पांच अलग-अलग भाषाओं में सीटी बजा सकते हैं।
12- सिर्फ रजनीकांत को पता है कि आखिर मोनालिसा की मुस्कान का राज क्या है।
13- रजनीकांत ने एक बार एक कुकिंग कंपटीशन में भाग लिया। उनकी बनाई हुई डिश फर्स्ट आई। उनकी डिश थी 'लाल मिर्च की मीठी खीर'।