गजनी। सैकड़ों की संख्या में तालिबानियों ने गजनी प्रांत के अजरेस्तान जिले में हमला कर दिया। उनके साथ पांच दिन चली लड़ाई में कई लोग मारे गए। यह जानकारी आज आधिकारिक रूप से दी गई।
गजनी की प्रांतीय सरकार का पश्चिमी अजरेस्तान जिले की पुलिस के साथ संपर्क टूट गया है। गजनी, काबुल से दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यहां तालिबान हाल के महीनों से बढ़त बनाए हुए हैं। क्षेत्र के पुलिस प्रमुख ने बताया कि अगर तत्काल सहायता नहीं मिली तो अजरेस्तान के हाथ से निकल जाने का खतरा है।
अजरेस्तान की लड़ाई नए राष्ट्रपति और उनके सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है। शुक्रवार को यहां घमासान लड़ाई जारी थी। इस हमले में 700 तालिबानियों ने भाग लिया। 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें 15, वे लोग शामिल हैं, जिनके सिर कलम कर दिए गए थे।
प्रांतीय अधिकारियों ने काबुल सरकार से सहायता की अपील की है। सरकार की ओर से कल वहां अतिरिक्त सैन्य बलों के भेजे जाने की खबर है।