रोम। भूख और कुपोषण से पीड़ित लोगों की संख्या पिछले एक दशक में 10 करोड़ से ज्यादा घटने के बावजूद दुनिया में अभी भी हर 9 में से एक व्यक्ति कुपोषण से ग्रस्त है। उसे पेटभर भोजन नसीब नहीं है।
सयुंक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने दुनिया में खाद्य असुरक्षा पर जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार सरकारों की ओर से लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के प्रयासों के कारण वर्ष 1990 से 2015 तक दुनिया में भुखमरी और कुपोषण खत्म करने के तय लक्ष्यों को पाने में काफी मदद मिल रही है। लेकिन इसके बावजूद अभी दुनिया में हर नौ में से एक शख्स भूखा और कुपाषित है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया से भुखमरी और कुपोषण के दानव को खत्म करने की लड़ाई में हम कहां तक पहुंचे है। यह देखने पर पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर भुखमरी कम करने का प्रयास रंग लाया है, लेकिन खाद्य असुरक्षा अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।