फिलिप आइलैंड (ऑस्ट्रेलिया)। परिवार के नन्हे-मुन्नों के लिए नानी-दादी को तो आपने स्वेटर बुनते देखा ही होगा। लेकिन ऑस्ट्रलिया के 109 साल के 'दादाजी' अल्फ्रेड फिलिप पोते-पोतियों की जगह पेंग्विन्स के लिए सुंदर स्वेटर बुनते हैं। वे इस उम्र में भी गोल्फ खेलते हैं और 1930 से लगातार बुनाई का काम कर रहे हैं। 2013 में विक्टोरिया फिलिप आईलैंड पेंग्विन फाउंडेशन ने जब उनसे स्वेटर बुनने की पेशकश की, तो फिलिप ने हामी भरने में देर नहीं लगाई। वे कहते हैं कि जब तक संभव होगा, पैंग्विन्स के लिए यह नेक काम करते रहेंगे।
आगे देखें, संबंधित फोटोज...