पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रिटेन: स्कूल गर्ल से रेप के दोषी पाक मूल के 12 लोगों को 143 साल की सजा, छिड़ी नस्लीय बहस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. ब्रिटेन में 13 साल की स्कूल गर्ल के साथ 13 महीने गैंगरेप करने के दोषी 12 लोगों को करीब 15 से 20 साल से ज्यादा की (यानी 143 साल) सजा सुनाई है। सभी पाकिस्तानी मूल के हैं। दोषियों की उम्र 19 से 63 साल के बीच हैं। वहीं, फैसला आने के बाद ब्रिटेन में नस्लीय बहस शुरू हो गई है। केगली के सांसद ने एक समुदाय विशेष पर हमला किया है, जबकि एक मुस्लिम काउन्सलर का मानना है कि उनकी कम्युनिटी में कुछ लोग इसके लिए लड़की को भी जिम्मेदार समझते हैं।
क्या था मामला?

- वेस्ट यॉर्कशर के केगली सेंट्रल में 2011- 12 में 12 लोगों ने एक श्वेत स्कूल गर्ल के साथ 13 महीने तक रेप किया।
- कोर्ट ने सभी 12 लोगों को पीड़ित को अलग-अलग जगहों जैसे ब्रेडफोर्ड के पुराने मिल टाउन, लाइब्रेरी की सीढ़ियों पर, अंडरग्राउंड कार पार्क, पुरानी पुलिस स्टेशन बिल्डिंग, बर्गीस फील्ड्स पार्क के रग्बी क्लब चेंजिंग रूम में रेप करने का दोषी माना।
- दोषियों में कम उम्र के तीन भाई भी शामिल हैं, जो केगली में छोटे-मोटे जुर्म के आरोपी हैं।
- इनमें 63 साल का एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल है, जिसने पीड़ित के साथ किराए के बदले में संबंध बनाए।
- ब्रेडफोर्ड क्राउन कार्ट ने सोमवार को मामले में शामिल सभी 12 लोगों को कुल 143 साल की सजा सुनाई है।
- आरिफ चौधरी को गैंग का लीडर बताया गया है। 2012 में जांच के दौरान वह सजा के डर से बांग्लादेश भाग गया था।
- वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने सभी दोषियों के पाकिस्तानी मूल का होना कन्फर्म किया है।
छिड़ गई नस्लीय बहस

- 2012 में जांच में एशियन लोगों के सामने आने के बाद अश्वेत लोगों को गुस्से में भर दिया था।
- केगली से सांसद क्रिस होपकिन्स ने नाराजगी जताते हुए मुस्लिम कम्युनिटी और उनके कल्चर पर अापत्तिजनक बातें की थी।
- 2012 में उन्होंने कहा था कि मुस्लिम मर्द फंडामेन्टली रेसिस्ट और महिलाओं के प्रति सेक्सिस्ट हाेते हैं।
- वहीं, सोमवार को फैसला आने के बाद होपकिंस ने कहा कि वह एशियाई मर्दों के गैंग के बीमार मॉडल के खिलाफ हैं। ये लोग बच्चियों को जवान बनाने के लिए उनके साथ कम उम्र में सेक्स को जायज मानते हैं।
- वहीं, केगली मस्जिद के एक मेंबर और काउंसलर जफर अली ने फैसले पर कहा कि उनकी कम्युनिटी के कुछ लोग पीड़ित लड़की को दोषी मान रहे हैं।
- लेकिन पूरी मुस्लिम कम्युनिटी इस तरह के एक्शन के सख्त खिलाफ हैं। समाज में कुछ खराब लोग होते हैं जो सबका नाम बदना करते हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें, दोषियों के बारे में...
खबरें और भी हैं...