इस्लामाबाद। पाकिस्तान के फाटा प्रांत के लांदी कोटल में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में कम से कम 12 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, सेना के लड़ाकू विमान ने तोर दर्रा, सूर कास वाचे वाने, दोव थो, सरो वेला और सरा खवार में तहरीके-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।
उन्होंने बताया कि अब्दुल वली मोहम्मद समूह से जुड़े आतंकवादी पांच ठिकाने में छिपे हुए थे। इन हमलों में सभी ठिकाने ध्वस्त हो गए और उसमें आतंकवादी मारे गऐ।