पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 130000 Syrian Refugees Reach Turkey Fleeing IS

इस्लामिक स्टेट के डर से तुर्की से आने वाले सीरियाई कुर्द लोगों की संख्या 1, 30,000 के पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकारा। इस्लामिक स्टेट द्वारा सीरियाई गांवों पर तेजी से कब्जे करने के कारण सीरियाई कुर्द शरणार्थियों का तुर्की भागना जारी है। तुर्की के उपप्रधानमंत्री नुमान कुर्तलमुस ने बताया कि बीते चार दिनों में अब तक एक लाख 30 हजार नागरिक शरणार्थी सीरिया छोड़कर भाग चुके हैं।
उन्होंने बताया कि तुर्की आने वाले और भी ज्यादा खराब दिनों से निपटने की तैयारी कर रहा है। शरणार्थियों का बीते गुरुवार को जारी है। इस्लामिक स्टेट ने तुर्की के सीमा से सटे कई सीरियाई गांवों पर कब्जा जमा लिया है। अलकायदा से अलग होकर इस्लामिक स्टेट बनाने वाले आईएसआईएस आतंकी संगठन का नेता अबु बक्र अल-बगदादी है। उसने इराक और सीरिया के कई इलाकों पर कब्जा कर रखा है।