पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इराक में ताजा बम धमाकों में 15 लोगों की मौत

बगदाद के नजदीक दो बम धमाकों में 15 की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगदाद इराक की राजधानी बगदाद के आसपास आज दो बम धमाकों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि नजदीकी कदीमिया में एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 13 नागरिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि उत्तरी उपनगर में एक मुख्य रास्ते पर एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोग मारे गए। इन हमलों की जिम्मेदारी अभी किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है। गौरतलब है कि शनिवार को भी यहां बम विस्फोटों में कम से कम 37 लोग मारे गए थे।