पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 163 Indian Pandits Go Missing In US: Report

अमेरिका से 163 भारतीय वैदिक पंडित गायब: रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाशिंगटन. उत्तर भारत के गांवों से अमेरिका लाए गए करीब 163 वैदिक पंडित महर्षि वैदिक सिटी से पिछले साल से लापता हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने आई है।

शिकागो के एक साप्ताहिक अखबार हाय इंडिया ने अपनी खोजी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वैदिक पंडितों को बड़ी खराब हालत में रखा जाता था। इन पंडितों को प्रति घंटे 75 सेंट से भी कम भुगतान किया जाता था।

अखबार ने विश्वविद्यालय के प्रमुख के हवाले से बताया है कि वे लोग अपने किसी उद्देश्य के लिए या अमेरिकी सपनों को पूरा करने के लिए चारदीवारी फांद कर निकल गए। हालांकि महर्षि वैदिक सिटी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है जहां करीब 1050 पंडित हैं।

महर्षि योगी संस्था द्वारा कई शिक्षण संस्थान चलाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गायब हुए पंडितों में एक 19 साल का सबसे कम उम्र का पंडित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संस्था पंडितों की बुरी हालत के प्रति जागरुक नहीं थी।

नाम न छापने की शर्त पर एक पंडित ने संस्थान की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। पंडित ने ये भी बताया कि भारतीयों को कैसे अमेरिका लाया गया। शुरुआत में उन्हें एक निश्चित दायरे में रखा गया और उनसे करार भी कराया गया। इसके अलावा कई झूठे वादे भी किए गए।