पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साउथ कोरिया में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

द कोरिया: 100 से ज्यादा वाहन आपस में भिड़े, 2 की मौत, दर्जनों गंभीर रूप से जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियोल। साउथ कोरिया में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह तकरीबन 9.40 बजे इचिऑन के येंगजोंग ब्रिज पर हुआ। यह पुल सियोल लेन को इचिऑन के येंगजोंग आइलैंड से जोड़ता है। बहरहाल, घटनास्थल पर अधिकारी चश्मदीद व यात्रियों के बयान के आधार पर हादसे के असल कारणों का पता लगा रहे हैं।
इमरजेंसी सर्विसेस के मुताबिक, हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों में पांच विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह घना कोहरा होने के चलते पुल पर 100 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कोहरे इतना घना था कि 15 से 50 मीटर की दूरी तक भी देखना मुश्किल था।
आगे देखें, भीषण सड़क हादसे के फोटोज...