फोटो: ट्विटर पोस्ट से ली गई तस्वीर
इस्लामाबाद। जहां एक ओर आगरा में कुछ मुसलमानों के '
धर्म परिवर्तन' मामले पर बवाल मचा हुआ है, वहीं पाकिस्तान में ट्विटर पर गुरुवार दोपहर से ही #SaveMuslimsInIndia ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर धर्म परिवर्तन मसले पर मोदी सरकार और भारत विरोधी कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई है।
@ibrar_nazar नाम के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है, "इस सप्ताह भारतीय आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ) ने जबरन 200 मुसलमानों का धर्म परिवर्तन करा दिया।' वहीं @Mudeer नाम के अकाउंट से लिखा है, "
नरेंद्र मोदी ने अपने एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र द्वारा किया गया ये शर्मनाक कृत्य है।"
हालांकि, @aroojahmed123 अकाउंट ने ट्विटर ट्रेंड को व्यंग्य के तौर पर लिया है। इस अकाउंट से अरूज अहमद नाम के पाकिस्तानी ने लिखा, "#SaveMuslimsInIndia हैशटैग एक तरह का मजाक है। मुस्लिम देश ऐसा कैसे कर सकता है, जब वह खुद अपने यहां के मुसलमानों को सुरक्षा देने में नाकाम है।"
कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया पाकिस्तान के उर्सलन हयात ने भी दी है। @UrslanH अकाउंट से उर्सलन ने लिखा, "मैं भारत में मुसलमानों के साथ हो रहे बर्ताव से दुखी हूं, लेकिन पाकिस्तान में भी उनकी दशा कुछ वैसी ही है।" वहीं, @JublieeMish ने ट्वीट किया है, "हम आपकी मान्यताओं की कद्र करते हैं, लेकिन आप हमारी नहीं करते। भारत में हिंदू समुदाय द्वारा किया गया काम निंदनीय है।"
आगे पढ़ें, ट्विटर पर 'धर्म परिवर्तन' को लेकर पाकिस्तान में प्रतिक्रिया...