पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने के लिए सीरिया पहुंचे हजारों विदेशी लड़ाके

इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने के लिए सीरिया पहुंचे 20,000 विदेशी लड़ाके

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए अब भी काफी संख्या में विदेशी लड़ाके सीरिया जा रहे हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र के निदेशक निक रसमुसन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का मानना है कि 20 हजार से ज्यादा लड़ाके दुनिया के 90 देशों से सीरिया पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 3,400 विदेशी लड़ाके पश्चिमी देशों से सीरिया आए हैं, जिनमें करीब 150 अमेरिकी नागरिक या निवासी हैं।
निक ने बताया कि ज्यादातर विदेशी लड़ाके इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने के लिए सीरिया और इराक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा, "सीरिया पहुंचने वाले विदेशी लड़ाकों की संख्या अविश्वसनीय है। पिछले 20 सालों में जिहाद के लिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक, यमन और सोमालिया जाने वालों की संख्या से काफी ज्यादा है।"
उन्होंने बताया कि इराक और सीरिया में आने वाले विदेशी लड़ाकों को युद्ध लड़ने, हथियार चलाने और विस्फोटकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे पश्चिमी देशों में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे सकें।