पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेश्यावृत्ति के मामले में रोमानिया की 30 मॉडल्स और टीवी प्रेजेंटर गिरफ्तार

वेश्यावृत्ति में शामिल रोमानिया की 30 टीवी प्रेजेंटर और मॉडल गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुखारेस्ट। रोमानिया में 30 टीवी प्रेजेंटर्स और मॉडल्स को प्रॉस्टिट्यूशन रिंग से संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
राजधानी बुखारेस्ट में अभियोजन पक्ष ने बताया कि जांच के तहत 33 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कुछ महिलाओं को रोमानिया में काफी नाम है। जांच में मालूम चला कि सेक्स रैकेट में शामिल महिलाएं ग्राहक से एक रात के 10,000 पाउंड (करीब 9 लाख रुपए) तक लेती थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, अब तक सात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक दुबई भागने की फिराक में थी। 25 अन्य महिलाओं के बारे में छानबीन जारी है।
स्थानीय मीडिया में छह अभियुक्तों के नाम सामने आए हैं। इनमें डियाना निकोरस (20), डियाना ग्यूरसोए (24), डेस्पिना (29), रमोना पोपेस्कू (24), मिरेला दुमित्रू (25) औऱ जॉर्जिया कॉन्स्टेटिन (21) शामिल हैं।
इन सभी को शुक्रवार को राजधानी की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जांचकर्ताओं ने बताया कि प्रॉस्टिट्यूशन रिंग के संचालक मॉडल या टीवी प्रेजेंटर से मिलवाने के लिए क्लाइंट से 1,500 पाउंड (करीब डेढ़ लाख रुपए) तक लेते थे।
टीवी होस्ट डेनेला क्रूडू, मेडेलिना पैम्फिल और सिमोना ट्रास्का से भी पूछताछ की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में : वेश्यावृत्ति रिंग में शामिल मॉडल्स और टीवी होस्ट।