पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 45 Die From Storm In Southern Philippine

फिलीपींस में फिर से तूफान का कहर, बाढ-भूस्खलन से 45 की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीला। दक्षिणी फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'अगाटन' के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 45 तक पहुंच गई है। स्थानीय आपदा एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी फिलीपींस में भारी तबाही हुई है और आठ लोग अभी भी लापता हैं।
च्रकवात के कारण हो रही भारी बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन भी हुआ है, जिसमें 68 लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी फिलीपींस आयलैंड के मिन्डानाओ में 822 गावों के तकरीबन 174,000 परिवार और 830,000 लोग प्रभावित हुए हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंज काउंसिल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एडुआर्डो डेल रोजेरियो ने यह जानकारी दी।
तूफान से अभी तक कुल 8.51 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग ने यहां अगले 36 घंटे में करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।
आगे की स्लाइड्स में फिलीपींस में आई बाढ़ की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।