पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सर्वे के मुताबिक, सिर्फ नवंबर महीने में पांच हजार से ज्यादा लोग मारे गए

'सिर्फ एक महीने में 5,000 से ज्यादा मौतें, 14 देशों में नवंबर में हुए 664 जिहादी हमले'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
GRAPHIC CONTENT
फोटो: उत्तरी इराक में बलात्कार के दोषी को मौत के घाट उतारने के बाद ऐसे लटकाया गया।

लंदन। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस और इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्टडी ऑफ रैडिकलाइजेशन (आईसीएसआर) के हालिया सर्वे में कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ है। सर्वे के मुताबिक, सिर्फ नवंबर महीने में दुनिया के 14 देशों में 664 जिहादी हमले हुए, जिसमें 5,000 से भी ज्यादा लोगों की जानें चली गई। मतलब, हर एक घंटे में हुए जिहादी हमले में सात लोग मारे गए। रिपोर्ट में दुर्दांत आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा किए गए सिर कलम से लेकर सूली चढ़ाने और सामूहिक नरसंहार जैसे अपराध भी शामिल हैं।
आईसीएसआर के मुताबिक, दो नवंबर सबसे बर्बर साबित हुआ। इस दिन 41 आतंकी हमले हुए, जिसमें 410 लोगों की जानें चली गईं। बता दें कि इस बीच इस्लामिक स्टेट ने हैवानियत की नई तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें आतंकियों ने एक शख्स को महज समलैंगिक होने का दोषी पाते हुए न केवल ऊंची इमारत से नीचे फेंका, बल्कि पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
सर्वे में ये भी पता चला है कि मरने वालों में अधिकांश नागरिक हैं। इनकी संख्या 2,080 है। वहीं, सैन्य बलों के 1,723 जवान मारे गए। मृतकों के आंकड़ों में 83 नेता व अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें से आधे का संबंध अफगानिस्तान और सोमालिया से है। रिपोर्ट बताती है कि नवंबर में 935 आतंकी भी ढेर हुए हैं। जिहादी हिंसा में लिप्त 16 आतंकी गुटों में सबसे खतरनाक गुट इस्लामिक स्टेट पाया गया है, जिसने इराक और सीरिया में 2,200 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा है।
आगे देखें, ऊंची इमारते से समलैंगिक को नीचे फेंकते हुए इस्लामिक स्टेट के आतंकी...