ताइपे। ताइवान में जेल तोड़कर भागने की कोशिश नाकाम होने पर छह कैदियों ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इन कैदियों ने पहले जेल के वॉर्डन और गार्ड्स को बंधक बनाया और फिर उन्हें छोड़ने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ताइवान के कानून मंत्रालय के एक अधिकारी चेन मिंग तांग ने एक टीवी चैनल को बताया कि ये कैदी चोरी, हत्या और ड्रग्स के अपराधों में लंबे समय से जेल में थे। कावोसियुंग शहर स्थित जेल में सजा काट रहे कैदियों ने जेल के शस्त्रागार से चार रायफलें, छह बंदूकें और 200 से अधिक गोलियां अपने कब्जे में ले ली थी और जेल से सुरक्षित निकाले जाने की मांग की थी।
तांग ने बताया कि सरकार ने इन कैदियों की मांग को अनसुना कर दिया गया था। गुरुवार सुबह कैदियों ने वॉर्डन और गार्ड्स को बंधक बना लिया और जेल से निकलने की कोशिश की। जेल से भागने की कोशिश में नाकाम होने के बाद इन्होंने बंधकों को छोड़ दिया और अपने पास रखी बंदूकों से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने जेल परिसर को घेर लिया और जरूरी छानबीन में जुटी है।
आगे देखिए घटना से जुड़ी फोटोज।