पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 Year Boy Dies Saving Relatives In America

आठ साल के बच्चे ने बचाई 6 लोगों की जान, दादा को बचाने में गंवाई जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। अमेरिका में आठ साल के एक बच्चे ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अपने छह लोगों को मौत के मुंह से बचा लिया। बताया जा रहा है कि घर में लगी आग से बच्चे ने अपने छह रिश्तेदारों को निकाल लिया। लेकिन अपने विकलांग दादा को बचाने के दौरान बच्चे की मौत हो गई। ये सभी एक छोटे से मोबाइल होम में रह रहे थे।
पेनफील्ड के फायर चीफ क्रिस इबमेयर ने बताया कि ईस्ट रोचेस्टर का रहने वाला बच्चा टेलर दोहन न्यूयॉर्क के पेनफील्ड में उस वक्त अपने रिश्तेदारों के ही घर पर था, जिस वक्त आग लगी। दोहन सबसे पहले जागा और एक-एक करके 6 लोगों को घर से बाहर निकाला, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके बाद दोहन अपने विकलांग दादा को बचाने के लिए वापस घर के अंदर गया। लेकिन उस वक्त तक आग घर के पिछले हिस्से तक पहुंच चुकी थी। लिहाज़ा आग और धुएं के चलते दोनों ने ही दम तोड़ दिया।
दोहन और उसकी दादा का शव पीछे के कमरे में मिला। जिससे ये अंदाजा लग रहा है कि वो अपने दादा को बचाने के दौरान ही आग की चपेट में आया। घर के सामने से दोहन के कुछ और रिश्तेदारों के भी शव मिले हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि दोहन से उनका रिश्ता किया था।
आगे पढ़िए: बेटे की बहादुरी पर क्या कह रही है उसकी मां