बीजिंग। चीन में पुलिस ने अवैध निगरानी के काम में लगे करीब 800 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर निगरानी के लिए वायरटैपिंग और फोटोग्राफी उपकरण बनाने, बेचने और इस्तेमाल करने का आरोप है।
लोक सुरक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक 14 प्रांतीय क्षेत्रों के संयुक्त प्रयास से 13 निर्माण केंद्रों को खत्म कर दिया गया है वहीं, अवैध निगरानी के काम से जुड़े 67 समूहों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 1,550 ऐसे आपराधिक मामलों का भी राजफाश किया है, जो अपहरण, ब्लैकमेलिंग समेत दूसरे अपराधों से जुड़े हैं।
शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैकिंग, पोज़ीशनिंग, फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 15 हज़ार उपकरण ज़ब्त किए गए हैं। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ये उपकरण सामाजिक स्थिरता और लोगों के कानूनी अधिकारों पर ख़तरा पैद कर रहे थे। पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी। पुलिस बाज़ार में अपना सूचनातंत्र मजबूत बनाने के लिए दूसरे विभागों से भी सहयोग ले रही है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।