ढाका। बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बस और ट्रक पर पेट्रोल बम से हमला किया गया, जिसमें नौ लोग मारे गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कल रात सवारियों से भरी एक बस पर पेट्रोल बम से हमला किया, जिसमें दो बच्चों समेत छह लोगों की जानें चली गई। इस घटना में 30 लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है।
उन्होंने कहा कि आज सुबह बारीसाल जिले में एक ट्रक पर बम से हमला किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार के खिलाफ लगातार धरना, प्रदर्शन, सड़क जाम आदि कर रही है। उन्होंने रविवार से दोबारा 72 घंटे तक हड़ताल का एलान किया।