पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

VIDEO: देखें, 9 साल का बच्चा कैसे दनादन कर रहा वर्टिकल PUSH UPS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यू-ट्यूब स्क्रीनशॉट: रोमानिया का गुलियानो वर्टिकल पुश अप्स करता हुआ।
इंटरनेशनल डेस्क। बॉडी बिल्डिंग मामले में नौ वर्षीय इस मासूम ने अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया है। इस रोमानियाई बच्चे ने वर्टिकल (90 डिग्री) पुश अप्स में महारत हासिल कर ली है। इकोआना गांव का रहने वाला गुलियानो स्ट्रो 1.4 सेकंड में आठ वर्टिकल पुश अप्स कर लेता है। विश्वास न हो, तो आप वर्टिकल पुश अप्स करते उसका वीडियो देख सकते हैं।
गुलियानो के चाहने वाले उसे 'मिनी श्वार्जनेगर' कहकर बुलाते हैं। गुलियानो ने पुश अप्स करते हुए अपनी ये वीडियो चहेतों को डेडिकेट किया है। वीडियो में गुलियानो रॉड के एक स्टैंड पर वर्टिकल पुश अप्स करता दिखता है। वह एक मिनट में छह पुश अप्स कर लेता है। हालांकि, इस दौरान उस पर प्रेशर साफ दिखता है। लेकिन फिर भी वह एक बार में आठ वर्टिकल पुश अप्स करने में सफल रहता है।
गुलियानो के पिता लुलियन और मां इलेना के मुताबिक, वह हर दो घंटे वेट लिफ्टिंग में समय बीताता है। गुलियानो के अलावा उसका सात वर्षीय भाई क्लाउडियू भी उसके साथ वर्जिश करता है। लेकिन गुलियानो के इस टैलेंट को सराहने के बजाए कुछ लोग इसे गलत ठहरा रहे हैं।
लुलियन ने कहा, "आलोचकों का मानना है कि इस तरह बच्चों की ग्रोथ रुक जाती है। पर इसका कोई सबूत नहीं है।" साथ ही कहा, "कठिन परिश्रम और व्यायाम हमेशा स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित रहा है।"
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें और अंतिम दो स्लाइड में वीडियो...